फिलीपींस के दक्षिणी इलाके में आए भूकंप के बाद वहां के लोग काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में UAE ने तुरंत मानवीय सहायता भेजकर प्रभावित परिवारों को सहारा दिया है। General Santos City की मेयर Lorelie Pacquiao ने UAE की इस मदद की जमकर तारीफ की है।

👉: UAE की बड़ी कामयाबी, दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में पाया पांचवां नंबर, आर्थिक प्रदर्शन में नंबर एक

मेयर Lorelie Pacquiao ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि UAE की यह सहायता उन परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है जिनके घर और सुविधाएं भूकंप में तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि यह मदद केवल खाना, दवाई या ज़रूरत का सामान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे प्रभावित परिवारों को सुरक्षा का अहसास हुआ है। खासकर उन बच्चों के लिए यह मदद बहुत मायने रखती है जो इस आपदा के कारण गहरे डर और सदमे में थे।

इस पूरी स्थिति पर नज़र रखने और लोगों को सपोर्ट करने के लिए UAE की एक रिस्पांस टीम भी फिलीपींस में तैनात है। यह टीम वहां के हालात की निगरानी कर रही है ताकि सही समय पर सही मदद पहुंच सके।

मेयर ने यह भी कहा कि UAE पूरी दुनिया में ज़रूरत मंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। आपदा या किसी भी कठिन समय में समुदायों के साथ खड़ा होना UAE की पुरानी परंपरा रही है, जो इस बार फिलीपींस के लोगों के काम आई है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.