एक नजर पूरी खबर

  • भारतीय ने जीता बिग टिकट अबू धाबी
  • रैफल ड्रा नंबर 218 में Dh12 मिलियन जीते
  • सहयोगी की मदद से खरीदा था टिकट

एक भारतीय नागरिक ने सोमवार को आयोजित बिग टिकट अबू धाबी रैफल ड्रा नंबर 218 में Dh12 मिलियन जीते। इस दौरान जब ड्रॉ के आयोजक रिचर्ड ने दीपांकर डे को बुलाया तो वह खुशी से उछल पड़े और उनके लिए इस पल में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने ये पल मेरी लिए बेहद खुशी भरा है, आज मैं बहुत खुश हूं…

 

बता दे डे ने टिकट नं 041486 बीते 14 जुलाई को अपने सहयोगियों के योगदान से लिया था। उन्होंने बताया कि “मैंने यह टिकट अपने सहयोगियों के साथ खरीदा है और इसे 11 लोगों के बीच साझा किया जाएगा।” बता दे यह भी एक दिन था जब सभी छह नकद पुरस्कार भारतीय नागरिकों द्वारा प्राप्त किए गए थे।

 

 

इसी के साथ अब, अगले महीने के ड्रा का प्रचार शुरू हो गया है। पहली बार के लिए Dh10 मिलियन का भव्य पुरस्कार होगा और इसके बाद Dh1 मिलियन का दूसरा पुरस्कार होगा। टिकट www.bigticket.ae से 31 अगस्त तक ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं और ड्रॉ की तारीख 3 सितंबर है।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।