टिकट किराया अधिक होने के कारण निकाला यह उपाय

संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच आवागमन के लिए यात्रियों को अधिक किराया का भुगतान करना पड़ रहा है। समर सीजन होने के कारण यात्रियों में टिकट की डिमांड अधिक है। इस कारण यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।

हालांकि भारतीय प्रवासियों में इस समस्या से बचने के लिए एक उपाय निकाला है। वह Ras Al Khaimah से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ रहे हैं। इसमें उन्हें मस्कट से होकर भारत आवागमन का ऑप्शन मिल रहा है।

अधिक लग रहा है समय

Ras Al Khaimah से भारत के लिए आवागमन के लिए यात्रियों को अधिक समय देना पड़ रहा है क्योंकि यह फ्लाइट मस्कट से ट्रांसिट कर रहा है। लेकिन इसमें किराया कम लगने के कारण यात्री इसे चुन रहे हैं।

दुबई और शारजाह से भारत के लिए अधिक चुकाना पड़ रहा है कीमत

कहा गया है कि दुबई और शारजाह से भारत के लिए यात्रियों को Dh3,000 तक का किराया चुकाना पड़ रहा है। लेकिन जब यात्री मस्कट होकर Ras Al Khaimah से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ रहे हैं तो उन्हें 10 से 15 फीसदी तक कम किराया चुकाना पड़ रहा है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>