पूरी खबर एक नजर,

  • यूएई और भारत के बीच अधिक संख्या में उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है
  •  2 साल के बाद भारत सरकार ने सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की अनुमति दी है
  •  नई दिल्ली से दुबई के लिए वन वे टिकट की यह होगी कीमत

यूएई और भारत के बीच अधिक संख्या में उड़ानों का संचालन शुरू

अप्रैल की शुरुवात से यूएई और भारत के बीच अधिक संख्या में उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अमीरात एयरलाइन ने बताया है कि भारत के नौ शहरों में उड़ानों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि अभी फिलहाल यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी क्योंकि रमजान और ईद करीब है।

2 साल के बाद भारत सरकार ने सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की अनुमति दी है

बताते चलें कि अभी फिलहाल 2 साल के बाद भारत सरकार ने सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की अनुमति दी है। टिकट की कीमत की बात करें तो अभी फिलहाल के रमजान के दौरान ज्यादा डिमांड होने के कारण किराए में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन रमजान के पहले यात्रा करना लाभदायक होगा।

वन वे टिकट की कीमत Dh700-Dh800 कि बीच रह सकती है

नई दिल्ली से दुबई के लिए वन वे टिकट की कीमत Dh700-Dh800 कि बीच रह सकती है जो पिछले साल करीब Dh1,000-Dh1,500 था। मुंबई के लिए मात्र Dh589 लगेगा किराया। वहीं flydubai, Air Arabia और Air Arabia Abu Dhabi भारत के अलग अलग शहरों में अपनी सेवाएं देती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में और अप्रैल के दूसरे सप्ताह से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment