यात्रियों पर लगाई पाबन्दी अभी तक जारी

यूएई के द्वारा भारत के यात्रियों पर लगाई पाबन्दी अभी तक जारी है। यह पाबन्दी अप्रैल में लगाई गई थी। अभी फिलहाल तेजी से फैलने वाले डेल्टा वायरस variant के कारण उड़ानों से पाबन्दी नहीं हटाई जा रही है।

 

बहुत सारे कामगार जो भारत में फंसे हुए हैं, उन्हें या तो अपनी नौकरी जाने का डर है या ज्यादातर लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है।

कई देशों में फंसे लोगों की भी यही हालत है

भारत ही नहीं और भी कई देशों में फंसे लोगों की भी यही हालत है। यूएई से बहुत सारे लोग अपने परिवार से मिलने लौटे थे, उन्होंने कभी ये सोचा भी नहीं था कि वह यहीं फंस कर रह जाएंगे।

लौटे लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है

Eid Al Fitr holidays के दौरान लौटे लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है। उनकी तकलीफ बयां करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं, इसे आसानी से महसूस किया जा सकता है। कुछ लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई की भी चिंता है।

इंतजार अब मुश्किल

जिनके लिए संभव है वह alternative routes लेकर , जिनके पास गोल्डेन या सिल्वर वीजा है या कुछ मेडिकल क्षेत्र के लोगों को यूएई जाने का मौका मिला। लेकिन ज्यादातर लोग अभी भी फंसे हुए हैं, उन्हें किसी तरह की कोई उम्मीद नजर नहीं अा रही है। इनके लिए इंतजार अब मुश्किल हो रहा है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।