UAE -INDIA Flight : समर हॉलीडे के बाद टिकट में बढ़ोतरी को लेकर यात्री परेशान, बढ़ेंगी कीमतें

Satyam Kumari2 June 20241 min read0 viewsUAE

खाड़ी देशों से भारत के लिए फ्लाइट किराए में बढ़ोतरी

होलीडे सीजन के दौरान खाड़ी देशों से भारत के लिए फ्लाइट किराए में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसी यात्री जो खाड़ी देशों से केरल की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए टिकट की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय है। यात्रियों को इस बात की चिंता सता रही है कि फ्लाइट की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें अपनी यात्रा स्थगित ना करनी पड़े।

कई यात्री संयुक्त अरब अमीरात में समर हॉलीडे के दौरान विजिट वीजा पर यात्रा के लिए गए थे। अब समर हॉलीडे समाप्त होने वाला है इसलिए उन यात्रियों को वापस लौटना होगा।

उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने बढ़ सकती है टिकट की कीमतें

इस बात की उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने टिकट की कीमत बढ़ सकती है क्योंकि भारत वापस लौट रहे यात्रियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं यूएई के लिए टिकट की कीमतें काफी कम हैं।

Share:

Comments

Leave a comment