भारत आवागमन के लिए सुविधा हुई आसान

संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच नई उड़ानों के संचालन की घोषणा की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए भारत आवागमन के लिए एक और ऑप्शन उपलब्ध होगा।

IndiGo की तरफ से यूएई और भारत के बीच उड़ानों के संचालन की घोषणा की गई है जिसका फायदा वहां रहने वाले लोगों को मिलने वाला है। Hyderabad और Ras Al Khaimah के बीच इस इंडियन एयरलाइन के द्वारा फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा।

एक और रूट की मिली सुविधा

इस रूट के शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को एक और ऑप्शन मिल जायेगा जिससे वह यात्रा कर सकते हैं। Indigo airline पहले से ही दुबई, अबू धाबी और शारजाह के लिए विमानों का संचालन कर रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं ऐसी स्थिति में उनकी आवागमन की सुविधा के लिए अधिक विमानों के संचालन अनिवार्य है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>