यात्रा के लिए बेस्ट समय 

भारतीय यात्री अगर अरब में यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय सबसे बेस्ट है। बताया गया है कि समर ट्रैवल सीजन खत्म होने वाला है इसी कारण यात्रियों को आकर्षक कीमतों में टिकट मिल रहा है। सबसे कम Dh300 में आप वन वे टिकट ले सकते हैं।

कहा गया है कि बहुत सारे यात्री समर वेकेशन के बाद पहले ही अपने घर लौट चुके हैं। इसीलिए इस महीने सबसे कम कीमत में अरब के लिए हवाई टिकट मिल रहा है। भारत के कुछ शहरों के लिए 300 दिरहम में टिकट मिल रहा है। रिटर्न टिकट Dh1,000 में मिल रहा है।

अगले महीने फिर से बढ़ जाएंगी कीमतें 

कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि अभी फिलहाल कि कीमतें सबसे कम है लेकिन अभी भी पिछले 2 साल के मुकाबले कीमतें अधिक हैं। ऐसा माना जाता है कि फिर से अगले महीने से कीमतों में उछाल आ जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।