यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। अब पासपोर्ट, वीज़ा और अटैस्टेशन सेवाओं के लिए नया सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त किया गया है। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में आवेदन की प्रक्रिया बदल जाएगी।

🗞️: Niger: एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, सऊदी अरब ने की कड़ी निंदा, 22 हमलावर मारे गए

दूतावास के मुताबिक, M/s Al Hind Tours and Travel LLC अब इन सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेगा। यह नया सिस्टम 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह लागू हो जाएगा।

पुराने सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए आखिरी तारीख

वर्तमान में पासपोर्ट और वीज़ा सेवाओं के लिए BLS International और अटैस्टेशन के लिए SGIVS Global काम कर रहे हैं। ये दोनों कंपनियां गुरुवार, 25 जून 2026 के बाद नए आवेदन लेना बंद कर देंगी। इसलिए जिन्हें भी काम कराना है, वे समय से पहले आवेदन कर लें।

ट्रांजिशन पीरियड और इमरजेंसी सेवाएं

26 जून से 30 जून 2026 के बीच बदलाव का समय रहेगा। इस दौरान सामान्य अपॉइंटमेंट उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं के लिए अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास सीधे तौर पर काम करेंगे। अगर किसी को पासपोर्ट या वीज़ा से जुड़ी कोई इमरजेंसी है, तो वे इन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

  • टोल फ्री नंबर: 800 46342 (800 INDIA)
  • व्हाट्सएप: +971 54 309 0571
  • ईमेल: pbsk.dubai@mea.gov.in

नया अपॉइंटमेंट पोर्टल

M/s Al Hind Tours and Travel LLC द्वारा संचालित एक नया अपॉइंटमेंट पोर्टल जल्द ही शुरू किया जाएगा, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

भारतीय दूतावास ने सभी लोगों को सलाह दी है कि वे केवल दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और कम्युनिकेशन चैनल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com