UAE में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए एक ज़रूरी खबर है. भारतीय दूतावास ने पासपोर्ट, वीज़ा और अन्य कांसुलर सेवाओं के लिए अपनी आउटसोर्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को बदलने का फैसला किया है. यह बदलाव जुलाई 2026 से लागू होगा, जिससे आवेदन प्रक्रिया में बदलाव आएगा.

🗞️: Strait of Hormuz: यूरोपीय संघ का फैसला, समुद्री रास्तों पर सबका हक रहेगा, ईरान और इसराइल विवाद पर जताई चिंता

नई कंपनी और बदलाव की तारीख

Embassy of India, Abu Dhabi ने बताया है कि Al Hind Tours and Travels LLC अब इन सेवाओं को संभालेगी. यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी. तब तक पुराने सेंटर्स पर ही काम चलेगा.

अभी जो कंपनियां यानी BLS International Services Ltd. और SGIVS Global सेवाएं दे रही हैं, वे 30 जून 2026 तक अपने काम जारी रखेंगी. आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे इस तारीख तक उन्हीं सेंटर्स का इस्तेमाल करें.

आधिकारिक जानकारी और नियम

दूतावास ने साफ किया है कि इस नई कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के बाद किया गया है. नए सर्विस सेंटर्स के पते, काम करने का समय, अपॉइंटमेंट लेने का तरीका और फीस के बारे में जानकारी जल्द ही अलग से बताई जाएगी.

प्रवासियों से अपील की गई है कि वे केवल Embassy of India, Abu Dhabi और Consulate General of India, Dubai की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com