UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए एक ज़रूरी खबर है. अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने पासपोर्ट और वीज़ा जैसी महत्वपूर्ण कांसुलर सेवाओं के संचालन के लिए Alhind Tours & Travels Pvt Ltd को कॉन्ट्रैक्ट दिया है. यह फैसला एक टेंडर प्रक्रिया के बाद लिया गया है, जिससे अब दूतावास की सेवाओं के प्रबंधन में बदलाव आएगा.

ℹ️: West Asia Peace: राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संकेत, कहा भारत निभा सकता है शांति में बड़ी भूमिका, जर्मनी दौरे पर कही बड़ी बात

कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कहां लागू होगा यह नियम?

इस नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में स्थित Consulate General of India में कई ज़रूरी काम किए जाएंगे. इसमें पासपोर्ट, वीज़ा, OCI, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC), सरेंडर सर्टिफिकेट (SC) और ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम (GEP) का वेरिफिकेशन शामिल है. यह व्यवस्था उन सभी प्रवासियों के लिए है जो इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं.

Alhind Tours को यह कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला?

दूतावास ने इस काम के लिए नवंबर 2025 में टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी. 30 मार्च 2026 को चार कंपनियों—Alhind, DU Digital Global Ltd, SGIVS Global LLC और VFS Global की फाइनेंशियल बिड खोली गई. इनमें Alhind की बोली सबसे कम (L1) रही, जिसके आधार पर उन्हें यह कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया गया. इस पूरी प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी 20 अप्रैल को जारी एक नोटिस में दी गई है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com