UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए एक ज़रूरी खबर है। अब भारतीय पासपोर्ट बनवाने या उसे रिन्यू कराने का खर्चा बढ़ने वाला है। भारत सरकार ने इस संबंध में नए नियम जारी किए हैं जो आने वाले समय में आपकी जेब पर असर डालेंगे।

ℹ: Saudi Arabia: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते पर सऊदी अरब ने की बड़ी बैठक, मनामा में कतर और ओमान के साथ हुई चर्चा

भारत के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की जाएगी। यह बदलाव सिर्फ UAE में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लागू होगा।

पासपोर्ट की नई फीस (भारतीय रुपये में)

पासपोर्ट का प्रकार पुरानी फीस (₹) नई फीस (₹)
नॉर्मल पासपोर्ट (36 पेज) 1,500 2,500
नॉर्मल पासपोर्ट (60 पेज) 2,000 3,500
तत्काल पासपोर्ट (36 पेज) 3,500 5,000
तत्काल पासपोर्ट (60 पेज) 4,000 6,000
खोया/खराब पासपोर्ट (36 पेज – नॉर्मल) 3,000 5,000
खोया/खराब पासपोर्ट (36 पेज – तत्काल) 5,000 7,500
खोया/खराब पासपोर्ट (60 पेज – नॉर्मल) 3,500 6,000
खोया/खराब पासपोर्ट (60 पेज – तत्काल) 5,500 8,500

इसके अलावा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और सरेंडर सर्टिफिकेट के लिए भारत में 750 रुपये देने होंगे। विदेश में इमरजेंसी सर्टिफिकेट की कीमत 15 डॉलर और आइडेंटिटी सर्टिफिकेट की कीमत 50 डॉलर होगी।

फिलहाल UAE में 36 पेज के पासपोर्ट के लिए 285 दिरहम और 60 पेज के लिए 380 दिरहम लगते हैं। तत्काल सेवा के लिए यह खर्चा 855 से 950 दिरहम तक है। इसके साथ ही ICWF चार्ज 8.05 दिरहम और सर्विस प्रोवाइडर फीस 9.45 दिरहम अलग से ली जाती है।

एक और बड़ा बदलाव सर्विस सेंटर को लेकर हुआ है। अब UAE में पासपोर्ट, वीज़ा और काउंसुलर सेवाओं के लिए BLS International और SGIVS Global की जगह Al Hind Tours and Travels LLC काम करेगा। यह बदलाव भी 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। पुराने आवेदन पहले वाले सेंटर्स पर ही प्रोसेस होंगे, लेकिन नए आवेदन Al Hind के सेंटर्स पर लिए जाएंगे।