UAE के Ministry of Human Resources and Emiratisation के द्वारा कर्मचारियों के लिए Unemployment Insurance Scheme की सुविधा प्रदान की जा रही है। पब्लिक या प्राईवेट सेक्टर में काम कर रहे निवासियों और प्रवासियों के लिए यह सुविधा शुरू किया गया है। अगर कोई इस इंश्योरेंस स्कीम में निवेश नहीं करता है तो उसे Dh400 का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

अब आ गया है रिन्यूअल का समय

बताते चलें कि जितने भी कर्मचारियों ने 2023 की शुरुवात में इस स्कीम में निवेश किया था उन्हें अब रिन्यूअल का रिमाइंडर आ गया है। कर्मचारी अपने ILOE insurance को इसकी एक्सपायरी डेट के पहले या इसके कुछ दिन बाद रिन्यू कर सकते हैं। ILOE insurance website से ऑनलाईन रिन्यू कर सकते हैं।

इस इंश्योरेंस स्कीम को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में वो कर्मचारी आते हैं जिनकी सैलरी Dh16,000 या इससे कम है। उन्हें Dh5 प्रति महीने यानी कि Dh60 का भुगतान वार्षिक तौर पर करना होगा। वहीं दूसरी कैटेगरी में वो आते हैं जिनकी सैलरी Dh16,000 या इससे अधिक है। इन्हें इंश्योरेंस के तौर पर प्रति महीने Dh5 यानी कि Dh120 वार्षिक तौर पर जमा करना होता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>