ईरान के हमलों के बीच UAE के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा आंकड़ा जारी किया है। फरवरी के अंत से लेकर 13 मार्च 2026 तक UAE ने 1500 से ज्यादा ड्रोन और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही आम लोगों की सुरक्षा के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं और उड़ानों में हो रही परेशानी को देखते हुए एक्सपायर वीजा वाले प्रवासियों को बड़ी राहत दी गई है।

🗞️: Iran Statement: ईरान का बड़ा ऐलान, Strait of Hormuz से जहाजों को गुजरने की मिली अनुमति, 677 भारतीय नाविकों पर आया अपडेट

UAE ने कितने ड्रोन और मिसाइल मार गिराए?

रक्षा मंत्रालय और Saudi News के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, UAE ने अपनी सुरक्षा प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर हमलों को नाकाम किया है। अब तक नष्ट किए गए हथियारों की जानकारी इस प्रकार है:

  • Drones: 1567 ड्रोन मार गिराए गए हैं।
  • Ballistic Missiles: 285 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया गया।
  • Cruise Missiles: 15 क्रूज मिसाइलों को हवा में ही खत्म किया गया।

सिर्फ 13 मार्च को ही 7 बैलिस्टिक मिसाइल और 27 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया। दुबई के शेख जायद रोड और अल बदा क्षेत्र में नष्ट किए गए हथियारों का मलबा भी गिरा, जिससे एक इमारत के बाहरी हिस्से को मामूली नुकसान हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि इन हमलों में अब तक कुल 6 लोगों की जान गई है और 141 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं।

प्रवासियों के लिए अलर्ट और एक्सपायर Visa पर नया नियम

इस स्थिति को देखते हुए भारतीय और अन्य प्रवासियों के लिए सरकार ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इमरजेंसी ऑथोरिटी (NCEMA) ने लोगों से अपील की है कि वे मोबाइल पर आने वाले अलर्ट का पूरा ध्यान रखें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। UAE के अटॉर्नी जनरल ने सख्त आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति मिसाइल या ड्रोन के हमलों का वीडियो न बनाए। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें या वीडियो शेयर करने पर सीधी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

वहीँ दूसरी तरफ, फ्लाइट्स के रद्द होने और यात्रा में आ रही दिक्कतों को देखते हुए वीजा नियमों में बदलाव किया गया है। जिनके रेजिडेंसी वीजा एक्सपायर हो गए हैं, वे 31 मार्च 2026 तक बिना किसी नए एंट्री परमिट के वापस UAE में प्रवेश कर सकते हैं। यह फैसला उन हजारों प्रवासियों के लिए बड़ी राहत है जो यात्रा प्रतिबंधों के कारण बाहर फंसे हुए थे। रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि देश की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.