यात्रियों के लिए सुनाई गई अच्छी खबर

संयुक्त अरब अमीरात में यात्रियों के लिए अच्छी खबर सुनाई गई है। Dubai Road and Transport Authority (RTA) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दुबई और शारजाह के बीच वेदर कंडीशन ठीक होने के बाद से अब बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी। आरटीआई के द्वारा कुछ की रूट की जानकारी दी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन रूट पर किया जाएगा बसों का संचालन

इस बात की जानकारी दी गई है कि Route E303 पर दुबई के Union Square Metro Station और शारजाह के Al Jubail Bus Station को जोड़ा जाएगा। Route E307 के जरिए दुबई के Deira City Center Bus Station और शारजाह के Al Jubail Bus Station को जोड़ा जाएगा। दुबई के Abu Hail Metro Station और शारजाह के Al Jubail Bus Station को Route E307A से जोड़ा जाएगा।

वहीं Route E306 runs के जरीए दुबई के Ghubaiba Bus Station और शारजाह के Al Jubail Bus Station को जोड़ा जाएगा। Route E315 के जरिए दुबई के Metro Station और शारजाह के Muwailah Bus Station को जोड़ा जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>