संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में शेख मोहम्मद बिन जायद रोड पर मंगलवार सुबह एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Truck Accident

स्थानीय पुलिस की माने तो दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 4.30 बजे हुई।  बस के चालक ने अपने वाहन को राजमार्ग के बीच में रखने की गलती की जिससे दुबई के अल क़ुसाइ क्षेत्र में दुर्घटना यह हुई।

दुर्घटना में शामिल ट्रक से कचरा उठाने का काम किया जाता था। अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में  कचरा उठाने वाले ट्रक में सवार दो एशियाई नागरिकों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रैफिक प्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।