UAE की फिनटेक कंपनी Network International ने अब Jaywan कार्ड को अपने ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के साथ जोड़ दिया है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो Jaywan कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि अब वे अपनी खरीदारी के लिए ऑनलाइन भुगतान भी कर पाएंगे। Al Etihad Payments (AEP) द्वारा शुरू किए गए इस कार्ड को Central Bank of the UAE (CBUAE) के बोर्ड अध्यक्ष Sheikh Mansour bin Zayed Al Nahyan के मार्गदर्शन में लॉन्च किया गया है।

Jaywan कार्ड की सुविधाएँ

यह पहल UAE की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उठाई गई है। Jaywan कार्ड अब ऑनलाइन खरीदारी के अलावा ATM से पैसा निकालने, दुकानों पर पेमेंट करने और डिजिटल वॉलेट में इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Network International के ग्रुप सीईओ Nandan Mer ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अहम कदम बताया है।

भविष्य की योजनाएं

आने वाले समय में Jaywan कार्ड होल्डर्स के लिए खास ऑफर्स और इनाम भी पेश किए जाएंगे। इसके अलावा 2025 की दूसरी छमाही तक इस कार्ड में इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा भी जोड़ दी जाएगी, जिसके लिए Mastercard, Visa, Discover और UnionPay जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ समझौता किया जाएगा। Emirates NBD ने भी इस सुविधा के लिए साझेदारी की है और अपने ग्राहकों को ये कार्ड बांटना शुरू कर दिया है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com