संयुक्त अरब अमीरात के Involuntary Loss of Employment (ILOE) scheme में निवेश करना कामगारों के लिए जरूरी है। इस पॉलिसी में पंजीकरण के बाद कर्मचारियों को पॉलिसी रिन्यू करना भी जरूरी है। अधिकारियों के द्वारा पॉलिसी रिनुअल के लिए टाइम तय किया गया है अगर उस दौरान पॉलिसी को रिन्यू नहीं किया जाता है तो कर्मचारी पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ILOE स्कीम को टाईम पर रिन्यू न करने पर लगाया जाएगा भारी जुर्माना

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि पॉलिसी को समय पर रिटर्न करना जरूरी है। अगर 3 महीने के ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी रिन्यू नहीं किया गया तो कर्मचारी को unemployment insurance payout का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा पहले से किए गए सब्सक्रिप्शन को रद्द कर दिया जाएगा।

साथ में कर्मचारियों को नई पॉलिसी के लिए सब्सक्राइब करना होगा। कर्मचारी MOHRE website – www.mohre.gov.ae पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उन पर फाइन लगाया गया है या नहीं। फिर Emirates ID number (EIDA), Unified Number (UID No.), Labour card number और Personal code number इनमें से कोई एक चुनें। फिर डिटेल डालकर ‘Search’ पर क्लिक करें। ‘ILOE Quick Pay’ portal पर क्लिक करके जुर्माना भर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>