नौकरी के लिए अच्छी खबर

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप काम की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि वहां पर ऐसे वीजा की सुविधा दी जाती है जिसकी मदद से जब तलाशा जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए jobseeker visa की सुविधा दी जाती है जिसकी मदद से आसानी से नौकरी की तलाश की जा सकती है।

अगर आप दुबई में jobseeker visa पर हैं और आपका वीजा की वैधता समाप्त होने वाली है तो आप वीजा की वैधता को बढ़ाने के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

jobseeker visa के लिए जरूरत नहीं होती है स्पॉन्सर की

इस बात की जानकारी दी गई है कि jobseeker visa के लिए स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है। इस वीजा की वैधता 60, 90 या 120 दिन की होती है। दुबई में यह वीजा General Directorate of Residency and Foreigners Affairs – Dubai (GDRFAD) के द्वारा जारी किया जाता है और उसकी मदद से ही इसकी वैधता को बढ़ाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। 

Amer centre से भी इस वीजा की वैद्यता को बढ़ाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर आप वीजा की वैधता को बढ़ाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदक के पास Valid passport copy और पिछला visit visa copy होना चाहिए। इसमें करीब Dh1200 का खर्च आ सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>