UAE का Job Seeker Visa उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो बिना किसी कंपनी, स्पॉन्सर या जॉब ऑफर के सीधे दुबई, अबू धाबी या शारजाह में जाकर नौकरी तलाशना चाहते हैं। ये वीज़ा 2022 में शुरू हुआ था, और 2025 में भी इसी सिस्टम पर चलता है — यानी नौकरी ढूंढ़ने की पूरी आज़ादी, बस नियम पूरे होने चाहिए।


कितने दिन मिलते हैं नौकरी ढूंढने के लिए?

इस वीज़ा पर सिंगल एंट्री मिलती है, और तीन ऑप्शन:

वीज़ा अवधि वैधता
60 Days शॉर्ट विज़िट
90 Days मीडियम जॉब सर्च
120 Days लंबी तलाश के लिए

जरूरत पड़े तो वीज़ा UAE में बैठे-बैठे ही बढ़ाया भी जा सकता है, बस 120 दिन से ज़्यादा नहीं।
ध्यान रहे — ये वीज़ा नौकरी ढूंढने के लिए है, काम करने की इजाज़त नहीं देता। नौकरी मिलते ही इसे Work Visa में बदलना पड़ता है।


कौन-कौन अप्लाई कर सकता है? (Eligibility सबसे ज़रूरी)

  • उम्र 18+

  • बैचलर डिग्री या डिप्लोमा

  • टॉप 500 यूनिवर्सिटी वालों को फास्ट ट्रैक

  • 2–3 साल का वर्क एक्सपीरियंस (फ्रेशर को आंशिक छूट)

  • बैंक बैलेंस का प्रूफ (AED 3,000–5,000/माह के बराबर)

  • पासपोर्ट 6 महीना वैलिड

  • हेल्थ इंश्योरेंस अनिवार्य

  • कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं


कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • पासपोर्ट कॉपी

  • सफेद बैकग्राउंड फोटो

  • डिग्री/डिप्लोमा (अटेस्टेड)

  • बैंक स्टेटमेंट (AED 10,000 बैलेंस दिखाना बेहतर)

  • हेल्थ इंश्योरेंस

  • CV (UAE स्टाइल)

  • एक्सपीरियंस लेटर (यदि हो)


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (सब मोबाइल से हो जाता है)

  1. ICP वेबसाइट: icp.gov.ae (UAE फेडरल लेवल)

  2. GDRFA Dubai (अगर दुबई स्पेसिफिक अप्लाई)

  • UAE Pass से लॉगिन

  • फॉर्म भरें

  • डॉक्यूमेंट अपलोड

  • फीस पेमेंट

  • 3–10 दिन में ई-वीज़ा ईमेल पर मिल जाता है


फीस कितनी लगेगी? (2025)

अवधि कुल अनुमानित खर्च (AED)
60 दिन 700–900
90 दिन 900–1,100
120 दिन 1,100–1,300

इसमें मेडिकल, इंश्योरेंस और बेसिक फीस शामिल है


इस वीज़ा के बड़े फायदे

  • स्पॉन्सर की कोई ज़रूरत नहीं

  • इंटरव्यू, नेटवर्किंग, मीटिंग फुल फ्रीडम

  • टेक, फाइनेंस, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी में बंपर स्कोप

  • आसान कन्वर्ज़न — जॉब मिलते ही वर्क वीजा में बदल जाता है

  • UAE में टैक्स-फ्री सैलरी


महत्वपूर्ण सावधानियाँ (नियम तोड़ोगे तो फाइन भारी है)

  • इस वीज़ा पर काम नहीं कर सकते — पकड़े जाने पर फाइन AED 50,000+

  • फेक एजेंटों से बचें, सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से अप्लाई करें

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।