जॉब वेकैंसी की घोषणा (JOB VACANCY IN UAE)

संयुक्त अरब अमीरात में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर वेकैंसी की घोषणा की गई है। आइए इसमें आने वाले विभिन्न पदों और सैलरी आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Emirates Group के भर्ती अभियान को शुरू करने का उद्देश्य अधिक से अधिक सक्षम पेशेवरों को अपने टीम में जोड़ना है। सोमवार, 19 सितंबर को शाम 6 बजे से यह भर्ती अभियान शुरू हो जाएगा। अगले कुछ महीनों में आईटी क्षेत्र में करीब 800 पेशेवरों को मौका दिया जाएगा।

किन पदों पर होगी वेकेंसी?

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग,
  • देवओप्स,
  • हाइब्रिड क्लाउड,
  • एजाइल डिलीवरी,
  • तकनीकी उत्पाद प्रबंधन,
  • डिजिटल कार्यस्थल,
  • साइबर सुरक्षा,
  • आईटी वास्तुकला,
  • नवाचार और सेवा प्रबंधन

उम्मीदवार बी2सी, बी2बी प्रोजेक्ट के विकास में अपना सहयोग देंगे। टीम योग्य उम्मीदवारों की खोज में यह भर्ती अभियान चला रही है।

कितनी होगी सैलरी? 

सभी पदों के लिए लाखों में सैलरी दी जाती है। हालांकि, इनमें अधिक फर्क नहीं होता है लेकिन सभी पदों की सैलरी 70 हज़ार रुपए से 2 लाख रुपए है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।