कई तरह के वीजा स्कीम की सुविधा दी जा रही है

संयुक्त अरब में प्रवासियों को काम और इन्वेस्टमेंट में बेहतरी के लिए कई तरह के वीजा स्कीम की सुविधा दी जा रही है। इन वीजा की मदद से प्रवासी को हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के साथ हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अब नए वीजा स्कीम की मदद से आप आसानी से वर्क वीजा के बिना भी यूएई में रहने की आज़ादी दी गई है।

Remote work visa

यह एक ऐसा वीजा है जो फ्रीलांसर्स के लिए काफी उपयोगी है। फ्रीलांसिंग का एक फायदा यह भी है कि आप आसानी से कहीं भी रहकर अपना काम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप यूएई में रहकर भी अपना काम कंटीन्यू कर सकते हैं। प्रवासियों को रिमोट वर्क वीजा प्रदान किया जाता है जहां ‘virtual working programme’ के तहत यूएई में रहकर भी अपने विदेशी नियोक्ता के लिए काम किया जा सकता है।

बता दें कि इस वीजा की वैद्यता 1 साल होती है और आवेदक को आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने की होनी चाहिए। $3,500 प्रति महीने की सैलरी भी होनी चाहिए।

Jobseeker visit visa

यह वीजा विदेशियों को बिना स्पॉन्सर के ही मिल जाती है। जॉब सीकर विजिट वीजा की वैधता 60 दिन, 90 दिन या फिर 120 दिन की होती है। इस वीजा के आवेदन की पात्रता की बात करें तो आवेदक को Ministry of Human Resources and Emiratisation (MOHRE) के द्वारा मान्यता प्राप्त वर्क में कार्यरत होना चाहिए। बेस्ट 500 यूनिवर्सिटी में से किसी एक में ग्रेजुएट होना चाहिए।

Retirement visa

ऐसे प्रवासी जो अब रिटायर हो चुके हैं वह आसानी से इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वीजा की वैधता 5 साल की होती है और नियम शर्तों को पूरा करते हुए वैधता बधाई जा सकती है। इस वीजा के लिए आपको कम से कम 15 साल तक यूएई या विदेश में काम करना जरूरी है। रिटायरमेंट के समय उनकी उम्र कम से कम 55 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। कम से कम Dh1 million की प्रॉपर्टी होनी चाहिए या Dh20,000 की सैलरी होनी चाहिए।

इसके अलावा 10 वर्षीय गोल्डन वीजा, 5 वर्षीय ग्रीन वीजा के लिए भी आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए किसी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है। वहीं छात्रों के लिए स्पेशल स्टूडेंट वीजा के लिए भी छात्र आवेदन कर सकते हैं।