UAE: दुबई पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 47 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें घरेलू कामगारों को नौकरी प्रदान करने की पेशकश करके लोगों को ठगने वाले एक दंपति भी शामिल हैं। जो कोविद -19 के दौरान यात्रा प्रतिबंध का हवाला देकर लोगों को ठगते थे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर दंपति ने दावा किया कि वे घरेलू कामगारों की भर्ती तब भी कर सकते हैं, जब सारी सीमाएं बंद हो। दम्पति ऐसी भर्ती के लिए पैसे लेकर कई लोगों को धोखा देने में कामयाब रहे, लेकिन किसी को काम नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस को 46 शिकायतें मिलीं।

गिरफ्तार प्रवासी साइबर धोखाधड़ी, जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग, प्रतिरूपण और चोरी शामिल रहे हैं। इसकी जानकारी आपराधिक जांच विभाग के सहायक कमांडर मेजर जनरल खलील इब्राहिम अल मंसूरी ने दी है। ये 20 अफ्रीकी गिरोह के सदस्य है।

उन्होंने साइबर अपराधों से खुद को बचाने के लिए डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने से जनता को मना किया है। इन लिंक के जरिये धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है। अल मंसूरी ने सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों के साथ बातचीत करने या अज्ञात लोगों से लिंक या संदेश खोलने से जनता को आगाह किया।

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।