यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी

अबू धाबी से कुवैत और मालदीव के लिए यात्रा की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कम कीमत में एयरलाइन यात्रा की सेवा मिलेगी। Wizz Air Abu Dhabi ने गुरुवार को बताया है कि अबू धाबी से कुवैत और मालदीव के लिए नए रूट की घोषणा की गई है। यह सारी सुविधाएं जल्द ही शुरू होने वाली है। टिकट के कीमत की बात करें तो Dh99 से लेकर Dh319 तक किराया लग सकता है।

बताते चलें कि अक्टूबर से Abu Dhabi से Male, के लिए चार सप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह सेवा मंगलवार, गुरुवार शनिवार और रविवार को दी जाएगी। वही अबू धाबी से कुवैत के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

कैसे बुक करें टिकट?

एयरलाइन से मिली जानकारी के अनुसार टिकट सेल पर है और एयरलाइन के मोबाइल एप्प या wizzair.com के द्वारा खरीदा जा सकता है।

यात्रियों को मिली है खास सुविधा

यात्री WIZZ Flex के द्वारा भी टिकट बुक कर सकते हैं। प्रस्थान के तीन घंटे पहले तक टिकट कैंसल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा और सौ फीसदी रिफंड मिल जायेगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।