UAE के Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने नौकरी करने वालों और मालिकों के लिए नई सेवा शुरू की है। अब कंपनियां उन कर्मचारियों के खिलाफ ‘Absence From Work Service’ के जरिए शिकायत दर्ज कर सकती हैं, जो बिना किसी सूचना के 7 दिनों या उससे ज्यादा समय से काम पर नहीं आ रहे हैं। इस सर्विस का फायदा मालिक MoHRE ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

ℹ️: Egypt Visa Update: मिस्र जाने वालों के लिए नया नियम, अब क्यूआर कोड आधारित ई-वीज़ा और बढ़ेगी फीस.

क्या है नया नियम

कानूनी रूप से यह सुविधा Federal Decree-Law No. 33 of 2021 के तहत दी गई है। अगर कोई कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के आवेदन या मेडिकल सर्टिफिकेट के 7 लगातार दिनों तक काम से गायब रहता है, तो कंपनी शिकायत करने के लिए पात्र है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर बीच में एक दिन की भी छुट्टी मंजूर हुई, तो यह 7 दिनों की गिनती फिर से शुरू से गिनी जाएगी।

शिकायत के लिए जरूरी दस्तावेज

कंपनी को शिकायत दर्ज करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे, जैसे कि labor contract, Emirates ID, वीजा की कॉपी, अटेंडेंस रिकॉर्ड और कर्मचारी से संपर्क करने की कोशिशों का सबूत। अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो कंपनी को कर्मचारी को बिना नोटिस निकाले का अधिकार मिल सकता है।

कर्मचारियों के लिए जरूरी चेतावनी

अगर कर्मचारी का कोई वैध कारण है या वह छुट्टी पर है, तो वह इन गलत रिपोर्ट्स के खिलाफ चुनौती दे सकता है। अगर शिकायत सच साबित होती है, तो कर्मचारी को लेबर राइट्स खोने, वीजा संबंधी दिक्कतों और इमिग्रेशन से जुड़ी कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, अगर कर्मचारी के खिलाफ पहले से ही कोई लेबर कंप्लेंट चल रही है, तो कंपनी ‘absconding’ की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकती।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com