पूरी खबर एक नज़र,

  • इन नियमों के उल्लंघन पर कामगार की नौकरी समाप्त हो सकती है
  • नोटिस पीरियड भी नहीं मिलेगा

कामगार को नौकरी से निकाला जा सकता है

संयुक्त अरब अमीरात में कामगार को अगर निकालना है तो उसे नोटिस पीरियड देना होता है। लेकिन कानून के मुताबिक ऐसी भी स्थिति होती है जिसके अनुसार नियोक्ता बिना नोटिस पीरियड के कामगार को उसकी नौकरी समाप्त करने का आदेश दे सकता है।

यह हैं सारे नियम 

बताए चलें कि अगर कामगार काम के दौरान अपने सहकर्मियों के साथ बदसलूकी करता है, नशा करता है,सात दिन से अधिक काम से दूर रहता है या बिना बताए 20 दिन तक छुट्टी पर चला जाता है, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है या अपने पद का दुरुपयोग करता है तो भी नियोक्ता उसे बिना नोटिस के काम से निकाल सकता है।

इसीलिए कामगारों को अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए और कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।