Private sector में काम करने वाले लोगों के लिए इससे काफी सहूलियत मिलने वाली है

UAE में नए लेबर को लेकर बहुत सारे बदलाव किए गए हैं। Private sector में काम करने वाले लोगों के लिए इससे काफी सहूलियत मिलने वाली है। Articles 17 और 18 में काम के समय सीमा को लेकर जानकारी दी गई है। जैसे कि अधिकतम काम की समय सीमा।

यह होंगे नियम

बताते चलें कि 1 दिन में अधिकतम काम करने की समय सीमा 8 घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। घर से ऑफिस तक जाने वाले समय को वर्किंग अवर्स में नहीं जोड़ा जाएगा हालांकि कुछ कामगारों को इस की सहूलियत दी जाएगी।

Ramadan के लिए भी वर्किंग अवर्स की बात की गई है। अगर कोई फुलटाइम काम नहीं करता है तो उसे इतने घंटे काम करने की जरूरत नहीं है। तय समय के मुताबिक वह काम कर सकता है। कामगार को लगातार 5 घंटे काम नहीं करना है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।