लेबर से जुड़ी शिकायत के लिए कर सकते हैं आसानी से कंप्लेन
संयुक्त अरब अमीरात में लेबर से जुड़ी किसी तरह की शिकायत के लिए आप आसानी से कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MOHRE) के द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार लेबर कंप्लेन के लिए toll-free number जारी किया गया है।
कामगारों और नियोक्ताओं को मिलेगी राहत
इस बात की जानकारी दी गई है कि इस लेबर कंप्लेंट नंबर पर नियोक्ता समेत कामगार अपनी शिकायत दर्ज कर समस्याओं का निवारण पा सकते हैं। यहां आप आसानी से toll-free number 800 84 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
यह सेवा Arabic, English, और Urdu भाषा में उपलब्ध होगी। शिकायत आप सोमवार से लेकर शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक कर सकते हैं। यह रविवार को बंद रहेगा।
पहले वाला नंबर अब नहीं करेगा काम
इस बात की जानकारी दी गई है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको नए नंबर का इस्तेमाल करना होगा। पुराना नंबर 04 6659999 को गुरुवार 12 अक्टूबर से बंद कर दिया गया है।