UAE में बढ़ती गर्मी के बीच Emirates Red Crescent (ERC) ने बाहर काम करने वाले मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए 11.5 मिलियन दिरहम (करीब 3.13 मिलियन डॉलर) की एक बड़ी वाटर एड पहल शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य तपती धूप में काम करने वाले लोगों को पीने का साफ पानी, ठंडी जगह और कूलिंग की सुविधा मुहैया कराना है।

ℹ️: ईरान और मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में की एयर स्ट्राइक

मजदूरों और प्रवासियों के लिए खास इंतजाम

इस पहल के तहत सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट स्टेशनों पर sunshades, इन्सुलेटेड पानी के कंटेनर और वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। इसका सीधा फायदा सफाई कर्मचारी, बागवानी करने वाले और डिलीवरी का काम करने वाले उन हजारों प्रवासियों को होगा जो दिनभर बाहर रहकर काम करते हैं। इसके अलावा, General Authority of Islamic Affairs, Endowments and Zakat के साथ मिलकर मस्जिदों में भी वाटर कूलर की व्यवस्था की जा रही है। Suqia UAE के सहयोग से ठंडा पानी बांटा जा रहा है और UAE Food Bank भी इसके लिए रेफ्रिजरेटेड वेयरहाउस की सुविधा दे रहा है।

दो मिलियन बोतलों का वितरण

दुबई में चल रहे Al Freej Fridge कैंपेन के जरिए 3 सितंबर तक कुल दो मिलियन पानी की बोतलें, जूस और आइसक्रीम बांटी जाएगी। इस काम में 200 से ज्यादा अमीराती स्वयंसेवक (volunteers) दिन-रात जुटे हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मदद

ERC के सेक्रेटरी-जनरल Ahmed Sari Al Mazrouei ने बताया कि यह पहल केवल UAE तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के उन देशों में भी पानी के टैंक और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क लगाए जाएंगे जहां पानी की भारी कमी है। उन्होंने दानदाताओं से अपील की है कि वे इस मानवीय काम में सहयोग करें ताकि भीषण गर्मी में लोगों की जान बचाई जा सके और उन्हें बेहतर जीवन मिल सके।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com