यूएई की ओर से अपनी नई डिजिटल पेमेंट सुविधा Jaywan कार्ड को लॉन्च कर दिया गया है। Central Bank of the UAE की सहायक कंपनी Al Etihad Payments द्वारा संचालित यह स्कीम देश की बैंकिंग व्यवस्था को और ज्यादा सुरक्षित और तेज बनाने के लिए लाई गई है। अब 11 प्रमुख वित्तीय संस्थानों ने इस कार्ड को जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है।
📰: ईरान पहुंचे इराकी पीएम अली अल-ज़ैदी, साफ कहा- हमारी जमीन का इस्तेमाल किसी को धमकाने के लिए नहीं होगा।
इन 11 संस्थानों में उपलब्ध है Jaywan कार्ड
अभी फिलहाल ये संस्थान अपने ग्राहकों को Jaywan कार्ड की सुविधा दे रहे हैं:
- First Abu Dhabi Bank (FAB)
- Abu Dhabi Commercial Bank (ADCB)
- Sharjah Islamic Bank (SIB)
- Emirates NBD
- Bank of Baroda
- Commercial Bank of Dubai (CBD)
- Emirates Islamic
- Mbank
- Citi
- Al Ansari Exchange
- Botim Money
यह कार्ड शुरुआत में debit और prepaid फॉर्मेट में मिलेगा, जल्द ही इसके साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी जोड़ दी जाएगी। इसमें EMV chip तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित है।
ग्राहकों को मिलने वाले फायदे
इस कार्ड के जरिए लोग एटीएम से कैश निकालने, दुकानों पर भुगतान करने और ऑनलाइन शॉपिंग का काम आसानी से कर सकेंगे। कार्डधारकों को कई तरह के प्रीमियम लाभ भी मिलेंगे, जैसे कि Priority Pass के जरिए एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा, ट्रेवल इंश्योरेंस, परचेस प्रोटेक्शन और Jaywan Entertainer मेंबरशिप। इसके अलावा, होटल, शॉपिंग, मनोरंजन और डाइनिंग जैसे क्षेत्रों में 150 से अधिक स्टोर्स पर विशेष डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आने वाले समय में Apple Pay, Google Pay और Samsung Pay जैसे डिजिटल वॉलेट्स के साथ भी इसे जोड़ा जाएगा और यह दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में मान्य होगा।
