भारतीय प्रवासी ने जीता Dh1 million

Mahzooz के लेटेस्ट ड्रॉ में भारतीय प्रवासी Aijaz ने Dh1 million जीत लिया है। जाहिर सी बात है अब ऐसी जीत के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीत ली है।

49 वर्षीय Aijaz यूएई की एक प्राइवेट कंपनी में distribution department में काम करते हैं। शनिवार को आयोजित ड्रॉ में वह Mahzooz के 52nd millionaire बन गए हैं।

लाइव ड्रॉ नहीं देख पाते थे

मीडिया रिपोर्ट्स इस बात की जानकारी मिली है कि शनिवार को आयोजित लाइव ड्रॉ वह नहीं देख पाए थे। फिर ईमेल देखकर वह शॉक हो गए थे और इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उन्होंने इतना बड़ा ईनाम जीत लिया है। इसपर यकीन करने के लिए उन्हें ईमेल दोबारा पढ़ना पड़ा था।

अगले दिन Mahzooz का कॉल आया जिसमें पुष्टि हुई कि उन्होंने करोड़ों का ईनाम जीत लिया है। उन्होंने कहा है कि इन पैसों को वह अपने परिवार की बेहतरी में लगाएंगे।