UAE ने गाजा के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा काम किया है। ‘गैलेंट नाइट 3’ ऑपरेशन के तहत गाजा के मध्य इलाके में 300 जोड़ों की सामूहिक शादी करवाई गई। इस खास मौके पर करीब 20,000 लोग शामिल हुए और पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया।

🚨: Saudi Arabia Industrial Update: सऊदी में बढ़ रही हैं फैक्ट्रियां, 7 हजार से अब 13 हजार तक पहुंचा आंकड़ा, नौकरी के खुलेंगे नए रास्ते

UAE की इस पहल में कौन लोग शामिल हुए और नियम क्या थे?

इस सामूहिक शादी का नाम ‘जॉय ड्रेस 2’ रखा गया था। जोड़ों का चुनाव एक सख्त स्क्रीनिंग प्रोसेस के जरिए किया गया। इसके लिए आवेदन फरवरी 2026 में शुरू हुए थे। नियम यह था कि आवेदन करने वाले जोड़े गाजा स्ट्रिप के निवासी हों, उनकी पहले कोई शादी न हुई हो और वे तय उम्र और आमदनी की शर्तों को पूरा करते हों।

इस इवेंट में क्या-क्या खास हुआ और किसे मिली मदद?

यह शादी देइर अल बलाह में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत और निकाह की घोषणा से हुई। इसमें फिलिस्तीन का पारंपरिक ‘दबके’ डांस भी हुआ और UAE व फिलिस्तीन दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए। खलीफा बिन जायद अल नाहयान फाउंडेशन ने इस पूरे प्रोग्राम में अपना सहयोग दिया। शादी के साथ-साथ जोड़ों को अपना घर बसाने के लिए आर्थिक मदद और जरूरी घरेलू सामान भी दिया गया।

अधिकारियों ने इस मौके पर क्या कहा?

गाजा में UAE मिशन के प्रमुख अली अल शाही ने बताया कि यह कदम गाजा के लोगों के प्रति UAE की मदद की भावना को जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि खुशियां मलबे से ज्यादा ताकतवर होती हैं और कठिन समय में भी उम्मीद पैदा की जा सकती है। यह आयोजन लोगों को यह संदेश देने के लिए किया गया कि मुश्किल हालात के बावजूद जिंदगी आगे बढ़ती है।