UAE सरकार ने गाज़ा के लोगों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ‘ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3’ के तहत 53 टन जीवनरक्षक मेडिकल सामान गाज़ा पहुँचाया गया है। 8 ट्रकों के ज़रिए भेजी गई इस मदद से वहां के अस्पतालों में मरीजों का इलाज करना अब और आसान होगा।

🗞️: US-Iran Talks Fail: अमेरिका करेगा हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी, पाकिस्तान ने सऊदी भेजे लड़ाकू विमान

गाज़ा भेजी गई मदद में क्या-क्या सामान शामिल है?

12 अप्रैल 2026 को पहुँचे इस खेप में ज़रूरत की दवाइयाँ और ज़रूरी मेडिकल उपकरण भेजे गए हैं। इसमें अस्पतालों के लिए मेडिकल फर्नीचर और अन्य लाइफ-सेविंग सामान भी शामिल है। इस मदद का मुख्य उद्देश्य युद्ध प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करना है ताकि ज़रूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत इलाज मिल सके।

यह सहायता किन अस्पतालों को मिलेगी?

यह मेडिकल सामान मुख्य रूप से रफ़ाह और खान यूनिस के अस्पतालों के लिए भेजा गया है। रफ़ाह में स्थित UAE फील्ड हॉस्पिटल और खान यूनिस के UAE मेडिकल सेंटर को इस मदद का सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि खान यूनिस का मेडिकल सेंटर 14 दिसंबर 2025 को शुरू किया गया था, जो अब वहां के लोगों के लिए इलाज का बड़ा केंद्र बन गया है।

ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3 से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

यह पूरा अभियान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। इसका मकसद गाज़ा के लोगों के दुख-दर्द को कम करना और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से खड़ा करना है।

विवरण जानकारी
अभियान की शुरुआत 5 नवंबर 2023
ताज़ा खेप (12 अप्रैल 2026) 53 टन मेडिकल सामान (8 ट्रक)
पिछली खेप (17 मार्च 2026) ज़रूरी दवाइयाँ और सप्लाई
पिछली खेप (22 फरवरी 2026) 30 टन से ज़्यादा मेडिकल सहायता
प्रमुख अधिकारी अली अल शिही और डॉ मोहम्मद रुबय्यी
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com