3 जून से पब्लिक हेल्थ सेंटर को किया जायेगा बंद

संयुक्त अरब अमीरात में Emirates Health Services (EHS) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 3 जून से चुनिंदा पब्लिक हेल्थ सेंटर पर कुछ सेवाएं प्रदान नहीं की जायेंगी क्योंकि उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद किया जाएगा। ट्विटर के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ट्विटर पर यह बताया गया है कि 3 जून 2024 से कुछ public health centres में मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन सेवा प्रदान नहीं की जाएगी।

इन स्थानों पर बंद रहेगी सेवा

Ajman Public Health Centre, Ras Al Khaimah Public Health Centre, Umm Al Quwain Public Health Centre और Fujairah Public Health Centre में बंद रहेगी सेवा।

प्रवासियो के लिए मददगार होती है यह सेवा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि फिटनेस एग्जामिनेशन सेवा प्रवासियों के लिए काफी मददगार साबित होती है जिसकी मदद से वह अपने अच्छे स्वास्थ्य का पता लगा पाते हैं। यह टेस्ट communicable और infectious diseases के लिए मुफ्त प्रदान की जाती है।

इस टेस्ट की मदद से प्रवासी आसानी से यूएई में ही रेजिडेंस परमिट प्राप्त कर लेते हैं या फिर अपना मौजूदा रेजिडेंस रिन्यू कर लेते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>