UAE में काम करने वाले प्रवासियों के लिए सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। अब गर्मियों की वजह से दोपहर के समय धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सैलरी मिलने की तारीख और पेमेंट के तरीके में भी बदलाव किया गया है ताकि मजदूरों को समय पर पैसा मिल सके और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके।

👉: US-Iran Deal: अमेरिका ईरान को देगा 12 अरब डॉलर, 19 जून को स्विट्जरलैंड में होगा समझौते पर साइन

दोपहर के समय काम पर रोक

UAE सरकार ने 15 जून से 15 सितंबर 2026 तक ‘मिडडे ब्रेक’ (Midday Break) का नियम लागू कर दिया है। यह नियम पिछले 22 सालों से लगातार चलाया जा रहा है। इस आदेश के मुताबिक, दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक सीधी धूप में कोई भी बाहरी काम नहीं किया जा सकेगा।

डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए सरकार ने देशभर में 12,000 से ज्यादा एयर-कंडीशन्ड रेस्ट स्टेशन बनाए हैं, जहां जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं।

सैलरी देने का नया नियम

Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी को लेकर नया फैसला लिया है। जून 2026 से अब हर महीने की पहली तारीख को सैलरी देना जरूरी होगा।

इसके साथ ही कंपनियों के लिए कुछ जरूरी बातें तय की गई हैं:

  • सभी नियोक्ताओं को नया Wage Protection System (WPS) इस्तेमाल करना होगा।
  • सैलरी का भुगतान तय नियमों के हिसाब से ही करना होगा।
  • इसका मकसद सैलरी पेमेंट में पारदर्शिता लाना और मजदूरों के वित्तीय अधिकारों को सुरक्षित करना है।

मजदूरों के लिए सामाजिक पहल

MoHRE ने साल 2026 के दौरान मजदूरों की भलाई और उन्हें समाज से जोड़ने के लिए कई मानवीय कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसी कड़ी में 1 मई को International Workers’ Day के मौके पर देशभर में 40 से ज्यादा जगहों पर 18 से ज्यादा एक्टिविटी आयोजित की गईं।

इन प्रोग्राम्स में क्रिकेट टूर्नामेंट और दौड़ने की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। साथ ही, कई मजदूरों को उनके कार्यस्थलों पर जाकर सम्मानित किया गया और शॉपिंग मॉल्स में उन्हें उपहार भी दिए गए।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.