धूप में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जारी किया गया अपडेट

संयुक्त अरब अमीरात में धूप में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अपडेट जारी किया गया है। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि midday break को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

कब से शुरू किया जाएगा मिड डे ब्रेक?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि मिड डे ब्रेक 15 जून 2024 से शुरू किया जाएगा जो कि 15 सितंबर 2024 तक लागू रहेगा। इस नियम के मुताबिक कर्मचारियों को कड़ी धूप के दौरान खुले में और कड़ी धूप में काम करने पर पाबंदी होगी।

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कर्मचारियों को कड़ी धूप के दौरान 12:30pm से लेकर 3:00 pm तक काम करने पर पाबंदी होगी। अगर कोई नियोक्ता इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>