UAE की इंटरनेशनल कोऑपरेशन मिनिस्टर Reem bint Ebrahim Al Hashimy को इटली के बहुत बड़े सम्मान ‘मारिसा बेलीसारियो अवॉर्ड’ (Marisa Bellisario Award) से नवाज़ा गया है. यह पुरस्कार रोम में आयोजित एक खास समारोह के दौरान उन्हें दिया गया. यह अवॉर्ड खास तौर पर उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने लीडरशिप में बड़ा काम किया हो.

ℹ️: Pakistan-Afghanistan Border: पाकिस्तान की बड़ी कार्रवाई, सीमा पर 29 आतंकी मारे गए, हाई वैल्यू कमांडर भी ढेर

रोम में हुए इस 38वें अवॉर्ड फंक्शन में इटली के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री Antonio Tajani ने उन्हें यह सम्मान सौंपा. इस मौके से पहले इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella ने भी अवॉर्ड जीतने वालों के सम्मान में एक रिसेप्शन रखा था, जिससे इस अवॉर्ड की अहमियत का पता चलता है.

इस अवॉर्ड को इटली के सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है. यह उन महिला लीडर्स को मिलता है जिन्होंने डिप्लोमेसी, सरकार, बिजनेस, साइंस, इनोवेशन और मानवीय कार्यों जैसे क्षेत्रों में अपनी काबिलियत दिखाई हो. इससे पहले इस इंटरनेशनल अवॉर्ड को जॉर्डन की क्वीन रानिया, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री मेडलीन अल्ब्राइट और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नादिया मुराद जैसी बड़ी हस्तियों को भी दिया जा चुका है.

अवॉर्ड मिलने पर रीम अल हाशिमी ने कहा कि उन्हें यह सम्मान पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने यह अवॉर्ड सभी अमीराती महिलाओं की तरफ से स्वीकार किया, जिनकी मेहनत, काबिलियत और लगन से UAE का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के UAE नेतृत्व के विजन का नतीजा है.

यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब UAE और इटली के रिश्तों में काफी मजबूती आई है. जनवरी 2026 में इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella ने UAE का दौरा किया था. साथ ही, इटली इस समय अपने रिपब्लिक के गठन की 80वीं सालगिरह भी मना रहा है.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.