दुबई और अबू धाबी में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है. UAE के गृह मंत्रालय ने मिसाइल हमले की जो चेतावनी पहले जारी की थी, उसे अब वापस ले लिया गया है. सरकार ने साफ़ किया है कि वहां की स्थिति पूरी तरह काबू में है और लोग अब सामान्य काम कर सकते हैं.

ℹ: Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, NCS ने दी जानकारी

यह पूरा मामला 26 जून 2026 का है. शाम करीब 5:15 बजे UAE के गृह मंत्रालय ने एक सुरक्षा अलर्ट भेजा था, जिसमें दुबई और अबू धाबी में मिसाइल हमले का खतरा बताया गया था. इस मैसेज में लोगों को तुरंत किसी सुरक्षित इमारत में जाने और खिड़की, दरवाजों और खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई थी.

इस चेतावनी के कुछ ही मिनटों बाद सरकार ने दूसरा मैसेज भेजा. इसमें कहा गया कि स्थिति अब सुरक्षित है और लोग अपनी सामान्य दिनचर्या पर वापस लौट सकते हैं, बस उन्हें थोड़ा सावधान रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया. इसके बाद एक तीसरा मैसेज भी आया जिसमें लोगों से पुरानी चेतावनी को पूरी तरह अनदेखा करने की अपील की गई.

खबरों के मुताबिक, यह अलर्ट गलती से जारी हो गया था या फिर यह एक गलत अलार्म था. हालांकि अधिकारियों ने इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है. यह घटना ऐसे समय पर हुई जब 19 जून 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में स्थिरता आने की उम्मीद थी.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.