यूएई की एयर डिफेंस प्रणालियों ने शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को ईरान की तरफ से आ रही कई मिसाइलों और ड्रोनों को सफलतापूर्वक हवा में ही मार गिराया. इस रक्षा कार्रवाई के दौरान अबू धाबी के अजबाण (Ajban) इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से 12 लोग घायल हो गए हैं. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश की सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और आसमान में ही खतरों को बेअसर कर दिया गया है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ℹ️: इसराइल ने ईरान के पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह करने की दी चेतावनी, कुवैत की रिफाइनरी में लगी आग

घायलों की जानकारी और प्रभावित इलाके

अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक, अजबाण इलाके में मलबे की चपेट में आने से घायल होने वालों में 5 भारतीय और 6 नेपाली नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. वहीं एक नेपाली नागरिक को गंभीर चोट लगी है जिसका इलाज चल रहा है. इसके अलावा अबू धाबी के हबशान (Habshan) गैस प्लांट पर भी मलबा गिरने से आग लग गई जिसके बाद वहां काम अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. हबशान में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

प्रवासियों के लिए जरूरी निर्देश और मंदिर-चर्च बंद

यूएई सरकार के गृह मंत्रालय और NCEMA ने जनता की सुरक्षा के लिए पूरे देश में मोबाइल अलर्ट जारी किया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है. सुरक्षा कारणों से दुबई और अबू धाबी में कई धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. जेबेल अली का हिंदू मंदिर, गुरु नानक दरबार और चर्च अगले आदेश तक बंद रहेंगे. अधिकारियों ने प्रवासियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें और केवल सरकारी स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें.

स्थान विवरण प्रभाव
Ajban, Abu Dhabi मिसाइल का मलबा गिरा 12 लोग घायल (5 भारतीय)
Habshan Gas Facilities मलबे से आग लगी काम रुका, कोई हताहत नहीं
Dubai/Abu Dhabi धार्मिक स्थल बंद मंदिर और चर्च बंद किए गए
Oracle Data Centre अफवाह का खंडन कोई हमला नहीं हुआ
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.