अमीरात में multiple-entry tourist visa की घोषणा

संयुक्त अरब अमीरात में multiple-entry tourist visa की घोषणा की गई है। कहा गया है कि इस वीजा की सुविधा उन लोगों को दी जाएगी FIFA World Cup Qatar 2022 में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए ‘Hayya’ card होना जरूरी है। इस वीजा की मदद से यात्री 90 दिनों के अंदर कई बार यूएई में यात्रा कर सकते हैं।

क्या होगी वीजा के आवेदन की प्रक्रिया?

सबसे पहले ICP web portal (www.icp.gov.ae) पर जाएं। फिर “Smart Channels” link चुने। अब “Public Services” चुने। इसके बाद “Hayya Card Holders Visa” चुने और एप्लीकेशन फॉर्म भरें। एक नवंबर से वीजा का आवेदन शुरु होगा।

कितना लगेगा शुल्क ?

Federal Authority For Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के मुताबिक एक बार केवल Dh100 विजा शुल्क देना होगा। जिसे रेगुलर शुल्क पर अगले 90 दिन के लिए बढ़ाया जा सकेगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।