संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। National Center of Meteorology (NCM) के द्वारा फॉग को लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। अबू धाबी के कई इलाकों में कुहासे की संभावना जताई गई है। इसलिए यात्रा पर जा रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

वेदर ब्यूरो ने जारी किया अपडेट

बताते चलें कि वेदर ब्यूरो के द्वारा अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट में बताया गया कि अबू धाबी के Al Dhafra इलाके में सुबह में कुहासे की संभावना जताई गई है। ड्राईवर को बेहद ही सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। रोड पर खराब विजिबिलिटी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान की बात करें तो देश में 24 से लेकर 28°C तक तापमान हो सकता है। वहीं कोस्टल इलाके में तापमान 21 से लेकर 25°C तक हो सकता है और पहाड़ी इलाके में तापमान 15 से लेकर 20°C तक हो सकता है। 35km/hr की रफ्तार से हवाएं बढ़ सकती है। इस तरह के मौसम में वाहन चालकों का सावधानी बरतनी की जरूरत है। कुहासे के दौरान सावधानी से वाहन चलाना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>