UAE : NCM ने जारी किया वेदर रिपोर्ट, कोस्टल इलाकों में तापमान में गिरावट, कुहासे में वाहन की स्पीड रखें कम

Satyam Kumari8 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार के लिए वेदर रिपोर्ट को लेकर जानकारी दी गई है। National Centre of Meteorology (NCM) के द्वारा यह कहा गया है कि मंगलवार को अलग अलग इलाकों में कहीं सामान्य तो कहीं बादल छाएं रहेंगे।

तापमान में आय ही कमी

वहीं मौसम विभाग के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तापमान गिरने की संभावना है खासकर कोस्टल इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आंतरिक इलाकों में तापमान में 17ºC तक की गिरावट हो सकती है। अबू धाबी में अधिकतम तापमान 35°C तक जा सकता है वहीं दुबई में अधिकतम तापमान 33°C तक जा सकता है।

हवाएं भी सामान्य से माध्यम गति से बहेंगी। हवा की स्पीड सामान्यत 10-25kmph हो सकती है। स्पीड आगे चलकर 40kmph तक जा सकती है। वाहन चालकों को खराब मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। सुबह के टाईम अगर कुहासा होता है तो वाहन की स्पीड कम रखनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सभी यातायात नियमों का पालन भी करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment