UAE ने 10 जुलाई शुक्रवार की COVID-19 रिपोर्ट जारी कर दी है। स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय (MoHAP) ने  नए आंकड़ों की घोषणा की है। MoHAP के अनुसार शुक्रवार को  कोरोना वायरस के 473 नए मामलें सामने आये हैं।

साथ ही 399 कोरोना मरीजों ने रिकवरी किया है। वहीं आज MoHAP ने दो और मरीजों की मौत की भी पुष्टि भी की है।  नए मामलों की पहचान अतिरिक्त 47,000 परीक्षणों के माध्यम से की गई।

10 जुलाई की रिपोर्ट के बाद संक्रमण की कुल संख्या 54,050, और रिकवरी की कुल संख्या 43,969 हो गई है। जबकि कोरोना मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 330 हो गई।

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।