संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा से संबंधित नियमों में अपडेट किया गया है। अधिकारियों के द्वारा भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों के लिए visa waiver programme में विस्तार किया गया है। ICP के द्वारा इस मामले में घोषणा भी कर दी गई है।

कब से लागू हो रहा है यह नियम?

बताते चलें कि यह नियम 13 फरवरी से लागू होने वाला है। Federal Authority for Identity and Citizenship, Customs, and Port Security (ICP) के अनुसार नया नियम लागू हो जाने के बाद भारतीय पासपोर्ट धारक जिनके पास Singapore, Japan, South Korea, Australia, New Zealand, और Canada के द्वारा जारी किया गया रेजिडेंसी परमिट है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इस प्रोग्राम के जरिए इन यात्रियों को एंट्री के लिए पहले से वीजा की जरूरत नहीं होगी।

 

जिनके पास United States, European Union nations, और the United Kingdom का परमिट है उन्हें भी इसका लाभ दिया जा रहा है। ICP के अनुसार 14 दिन के इस वीजा का शुल्क Dh100 है। वीजा एक्सटेंड करने का शुल्क Dh250 है और 60 दिन के वीजा का शुल्क Dh250 है।यूएई भारत के बीच बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट में विस्तार के लिए यह वीजा काफी सहायक है। इससे दोनों देशों के बीच के रिश्तों में मजबूती आएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>