कामगारों को मिलेगा लाभ

उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दुबई में एक ऐसी योजना की घोषणा की गई है जिससे दुबई गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में काम करने वाले कामगारों को बहुत लाभ मिलने वाला है। दुबई में प्रवासी कामगारों के लिए end-of-service savings scheme की घोषणा की गई है।

बताते चलें कि दुबई के Executive Council के सेक्रेटरी जनरल Abdullah Al Basti, ने बताया है कि इसकी मदद से कामगारों को काफी फायदा होगा।

आर्थिक और सामाजिक स्थिरता में भी मदद मिलेगी

यह भी बताया गया है कि इससे आर्थिक और सामाजिक स्थिरता में भी मदद मिलेगी। नए नियमों के तहत अब कर्मचारियों की सुरक्षा और उन्हें इन्वेस्टमेंट के अधिक अवसरों से रूबरू कराया जाएगा ताकि वह अपनी सेविंग को अच्छी तरह इन्वेस्ट करें और उसमे बढ़ोतरी हो।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।