संयुक्त अरब अमीरात में शुक्रवार को यातायात से संबंधित नियमों में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि नए नियम 29 मार्च 2025 से लागू हो जाएंगे और सभी लोगों को इन यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। अगर आप भी सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो इन नियमों को ध्यान में रखना काफी जरूरी है।

लगाया जाएगा भारी जुर्माना

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले को कड़ी सजा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति नशे में वाहन चलाता है तो उसपर Dh200,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंधित स्थान से रोड क्रॉस करने की कोशिश करता है तो उसपर Dh400 का जुर्माना लगाया जाएगा।

आरोपियों पर Dh5,000 से लेकर Dh10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। एक्सपायर हो चुके लाइसेंस के साथ अगर कोई व्यक्ति वाहन चलाता है तो उसे 3 महीने की जेल हो सकती है। कम से कम Dh10,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों की सजा हो सकती है। नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर Dh20,000 से लेकर Dh100,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा उसका ड्राइविंग लाइसेंस पहली बार पकड़े जाने पर 3 महीने के लिए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 6 महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>