इच्छुक कामगारों के लिए खुशखबरी

संयुक्त अरब अमीरात में काम करने की इच्छुक कामगारों के लिए खुशखबरी है। सिर्फ कामगारों ही नहीं बल्कि बिजनेस करने वाले, जॉब की तलाश कर रहे, और उच्च शिक्षा की राह देख रहे छात्रों के लिए अब वीजा पासपोर्ट लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटीजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट्स सिक्योरिटी (ICP) ने प्रवासियों के लिए वीजा की राह को आसान बना दिया है।

बताते चलें कि कई तरह की नई वीजा की घोषणा की गई है जिसकी मदद से प्रवासियों का काम आसान हो जाएगा।

ग्रीन वीजा ( GREEN VISA)

कुशल कर्मचारियों, फ्रीलांसरों और निवेशकों को यह वीजा पांच साल के लिए दिया जाएगा। इसी वह खुद स्पॉन्सर कर पाएंगे यानी कि किसी स्पांसर करने के लिए किसी नियोक्ता की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे वह अपने परिजनों को भी स्पॉन्सर कर पाएंगे।

आवेदक का न्यूनतम मासिक वेतन Dh15,000 होना चाहिए। इसकी कीमत Dh3,175 है।

बिजनेस एंट्री वीजा

यह सिंगल-एंट्री वीजा है जिसे 60, 90 या 120 दिनों के लिए जारी किया जाता है। आवेदक अरब में व्यापार और निवेश का लाभ उठा सकता है। इसके लिए किसी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं है। इसकी कीमत 60 दिन: Dh1,495; 90 दिन: Dh 1,655; 120 दिन: Dh 1,815 है।

मल्टीपल एंट्री वीजा

वीजा धारक यूएई में लगातार 90 दिनों तक रह सत्ता है और अगले 90 दिनों तक वीजा की वैधता बढ़ा सकता है। आपका बैंक बैलेंस $4,000 होना चाहिए। इसकी कीमत Dh650 है।

 

जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा

यह सिंगल-एंट्री वीजा है जिसे 60, 90 या 120 दिनों के लिए जारी किया जाता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 500 विश्वविद्यालयों के नए स्नातक भी इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 60 दिन: Dh1,495; 90 दिन: Dh 1,655; 120 दिन: Dh1,815 कीमत है।

गोल्डन वीजा ( GOLDEN VISA) 

इस वीजा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि छह महीने से अधिक समय तक अगर आप यूएई से बाहर रहते हैं तो वीजा की वैधता पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। वीजा की कीमत Dh4,625 है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।