संयुक्त अरब अमीरात में रमजान के दौरान लोगों को काफी देर तक बिना भोजन के रहना पड़ता है और इसलिए लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। इस दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की गई है। सोमवार को Ministry of Human Resources and Emiratisation के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।

रमजान के दौरान रिमोट वर्क की भी जानकारी दी गई है

बताते चलें कि यह कहा गया है की जरूरत और किस तरह का कार्य किया जा रहा है इसके आधार पर कर्मचारियों को रिमोट वर्क की भी अनुमति दी जाएगी। रमजान के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा। मंत्रालय के द्वारा रमजान के दौरान प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को 2 घंटे कम काम करने की सलाह दी है।

संयुक्त अरब अमीरात में रविवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए भी वर्क टाइमिंग की घोषणा की गई थी। इसके अनुसार फेडरल कर्मचारियों के लिए सोमवार से गुरुवार 9am से लेकर 2:30pm रहेगा। वहीं शुक्रवार को यह वर्क टाईमिंग 9am से लेकर 12 noon तक रहेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>