कई दफा चेतावनी दी जाती है कि लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचकर रहना चाहिए

पुलिस कई दफा चेतावनी देती है कि लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचकर रहना चाहिए। अक्सर अपराधी लुभावने ऑफर देकर लोगों के साथ ठगी की कोशिश करते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में इसी तरह नकली पैसों की अदला बदली के आरोप में दो अफ्रीकी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला?

आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए एक प्रचार निकाला जिसमे कहा गया है वह करेंसी डीलर होने के नाते डॉलर को आकर्षक कीमत पर बदल रहे हैं। उनका यह प्रचार देखकर एक अरब व्यक्ति उनके झांसे में आ गया।

पीड़ित ने उनसे $30,000 के बदले मात्र Dh75,000 ही दिया। इस कीमत से वह खुश हो गया। लेकिन बाद में पता चला कि वह सारे बदले गए डॉलर नकली हैं। इसके बाद उसने पुलिस में इस बात की जानकारी दी। जांच में दोनो आरोपियों को पकड़ लिया गया और जेल के साथ देश निकाला की सजा दी गई।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।