UAE में रहने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई छात्र है जिसके पास nol card है वह अब इस कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर प्राप्त कर सकता है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जिस छात्रा के पास यह कार्ड है उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किराए में 50% तक की छूट प्रदान की जाती है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में छूट के साथ मिलेंगे कई और डिस्काउंट ऑफर

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में छूट के साथ कई और स्थान पर भी उन्हें डिस्काउंट ऑफर प्रदान किया जाएगा। छात्रों को शॉपिंग, फ्लाईट सहित कई तरह का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसकी मदद से छात्रों को nol cards पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

दुबई Roads and Transport Authority (RTA) ने International Student Identity Card (ISIC) Association के साथ मिलकर ‘Student nol Package’ लॉन्च किया गया था। इसके जरिए छात्रों को फ्लाईट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कार्ड होल्डर्स को रिटेल पर 70 per cent discount ऑफर दिया जा रहा है। इसे छात्र payment card के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>